परिवार पर कहर बनकर टूटे नाग-नागिन, पहले दो बच्चों को उतारा मौत के घाट फिर बाप को भी डसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 09:10 AM IST

Snake Bite: 17 सितंबर की रात को नाग-नागिन का जोड़ा उनके घर में घुस आया और चारपाई पर सो रहे दोनों भाईयों को अपना शिकार बनाया लिया। इसके बाद सांप के जोड़े ने उनके पिता को भी शिकार बनाया। घटना में दोनों सगे भाईयों की मौत हो गई है।

Snake Bite: आपने नाग-नागिन के बदला लेने की कहानियां जरूर सुनी या पढ़ीं होंगी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां नाग-नागिन एक घर पर कहर बनकर टूटा पड़े। नाग-नागिन के जोड़े ने पहले तो दो सगे भाईयों को डसा और बाद में बाप को भी अपना शिकार बनाया।

Snake Bite

सांप काटने से दो बच्चों की मौत

घटना प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोटवा के धधुआ गाजन गांव की है। सांप के डसने से दोनों सगे भाईयों की मौत हो गई, वहीं बाप का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।

End of Feed