Indian Railways: होली का पर्व मनाने के लिए घर आने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। होली के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुंबई की वापसी के लिए लोगों को वेटिंग वाले टिकट ही मिल रहे हैं। हालांकि दिल्ली रूट की ट्रेनों में अभी सैकड़ों सीटें खाली ही हैं। हालांकि वापसी के लिए बुकिंग तेज हो गई है। खाली सीटें अगले एक हफ्ते में फुल होने के आसार हैं। मुंबई रूट की वेटिंग 80 तक पहुंच गई है। वहीं दिल्ली रूट पर 1100 तक सीटें खाली हैं। आपको बता दें कि होली आठ मार्च को है। ऐसे में छह मार्च से ही दिल्ली और मुंबई में रहने वाले लखनऊ के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
लखनऊ से मुंबई का सफर होगा कठिन
होली के बाद वापसी के लिए 10, 11 और 12 मार्च को लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में कुछ ही वेटिंग चल रही है। गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में इन्हीं तारीखों पर वेटिंग कम है, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर एवं अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में कुछ ही वेटिंग चल रही है।
