Indian Rail: Mumbai की ट्रेनें फुल, रेलवे नहीं दे रहा वेटिंग टिकट, शादियों के साए के बीच मतदान ने बढ़ाई भीड़

लोकसभा चुनाव और सहालग के चलते ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। खासकर, मुंबई से पूर्वांचल के लिए चलने वाली गाड़ियों में टिकट को लेकर मारामारी है। आइये जानते हैं किन एक्सप्रेस ट्रेनों में कितनी वेटिंग है।

लखनऊ: गांव में चैत्र माह के शुरू होते ही फसलों की कटाई का कार्य जारी हो गया है। किसान परिवारों से जुड़े परदेश में रह रहे लोग घर वापस आ रहे हैं। उधर, लोकतंत्र का पर्व भी इसी बीच में संपन्न होना है तो सहलग भी सिर पर है। मंगलवार यानी 9 अप्रैल से नवरात्र शुरू होते ही मांगलिक कार्य शुरू हो चुके हैं। लिहाजा, मुंबई सहित बड़े शहरों में कमाने के लिए गए कामगारों का वापस अपने घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में रेलवे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर, मुंबई से यूपी के लिए चलने वाली ट्रेनों में टिकट को लेकर मारामारी देखी जा रही है। अगर, देखें तो यह वेटिंग होली से भी कहीं अधिक हो गई है। कुछ ट्रेनों में तो एसी थर्ड, स्लीपर और एसी सेकेंड की वेटिंग लिस्ट के टिकट मिलना ही बंद हो गए हैं। वहीं, स्लीपर की वेटिंग 300 से अधिक हो गई है तो एसी थर्ड की वेटिंग भी 250 के करीब पहुंच गई है।

Ticket waiting high in Mumbai Trains

मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग

इसलिए बढ़ी ट्रेनों में वेटिंग

मांगलिक कार्यक्रम और फसलों की कटाई-मड़ाई के बीच ही यूपी में भी लोकसभा चुनाव होने हैं। 7 चरणों में होने वाले मतदान के लिए मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल, अमृतसर और लुधियाना सहित कई शहरों में काम की तलाश में जाने वाले श्रमिक और कामगार अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। हालांकि, रेलवे ने कुछ छुट्टी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था जरूर की है, लेकिन यात्रियों की संख्या के लिहाज से यह बहुत कम है।

End of Feed