Bahraich: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बीच मुठभेड़; एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी गिरफ्तार

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल से सटे मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की नौबना रोड पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। इनके पास के भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

Bahraich Encounter: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल से सटे थाना मुर्तिहा क्षेत्र के नौबना रोड पर देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान एक अपराधी के पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

encounter bahraich News

अपराधियों पर दर्ज हैं कई मामले (सांकेतिक तस्वीर)

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

सीओ मोतीपुर हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा क्षेत्र से गुजर रहा है। इसके बाद पुलिस ने नौबना मार्ग पर चेकिंग शुरू की।

End of Feed