Lucknow Weather: लखनऊ में कल से फिर बढ़ेगा तापमान, 30 जनवरी को बारिश के आसार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 12:46 PM IST

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं ने फिर से गलन बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि 31 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा। हालांकि सर्द हवाओं का दौर पांच फरवरी तक जारी रहने के आसार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में कल से गिरेगा और तापमान
  • 30 जनवरी को राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश का अलर्ट
  • पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शीतलहर चल रही हैं। शीतलहर के सामने सूरज की तपिश भी फीकी पड़ रही है। गुरुवार को 25 डिग्री जा पहुंचा दिन का तापमान शुक्रवार को पांच डिग्री तक गिर गया। दिन में कोहरा भी रहा और बादल छाए रहे। तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। रात के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई। 29 जनवरी से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने के आसार भी बन रहे हैं। 30 जनवरी को राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश की संभावना है।

Lucknow Weather RAIN

लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं शुक्रवार को दिनभर चलती रहीं। लखनऊ में 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

End of Feed