Sultanpur News: सुल्तानपुर में तेज धमाके से ढहा मकान, 12 लोग घायल, मलबे से सुतली गोले बरामद

यूपी के सुल्तानपुर जिले में तेज धमाके से एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबने से 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है।

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव मियागंज गांव में बुधवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के साथ एक पक्का मकान धराशायी हो गया। धमाका इतना तेज और शक्तिशाली था कि आसपास के दो अन्य मकान भी इसमें क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में गिरे मकान के मलबे में दबने से 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालकर सीएचसी जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि यहां घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ मकान में धमाका

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर बारूद की तीखी गंध महसूस की गई और राहत-बचाव कार्य के दौरान मलबे से सुतली गोले भी बरामद हुए। इन्हें देख यह आशंका जताई जा रही है कि मकान में पटाखों या विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण किया गया था, जिसके कारण धमाका हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

End of Feed