'पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है' जेल से निकलते ही बोले आजम; BSP ज्वाइन करने के सवाल पर साधी चुप्पी

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने कहा कि 'पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है', बसपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। अभी मैं अपना इलाज करवाऊंगा, अपनी सेहत पर काम करूंगा और फिर सोचूंगा कि क्या करना है?

सीतापुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आज़म खान मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई के सवाल के जवाब में कहा कि 'पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है', बसपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। अभी मैं अपना इलाज करवाऊंगा, अपनी सेहत पर काम करूंगा और फिर सोचूंगा कि क्या करना है? आजम के सपा में रहने या बपसा में जाने की अटकलों के बाद सियासी बयानबाजी बढ़ गई है। इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि आजम खान चाहें सपा में रहें या बसपा में जाएं, सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है। इससे पहले, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खान साहब के किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। वह समाजवादी पार्टी के साथ रहे हैं और हमेशा रहेंगे।

Azam Khan Statement

सीतापुर जेल से रिहा आजम खान (फोटो-ANI)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज़म खान की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर खान के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

End of Feed