प्रयागराज के माघ मेले में पहली बार होगा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल, योगी सरकार की बड़ी पहल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 12:41 AM IST

योगी सरकार प्रदेश में ऊर्जा खपत की मांग को देखते हुए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने उद्योग और कृषि के क्षेत्र में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की है। अब पहली बार धार्मिक आयोजनों और उत्सवों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।

प्रयागराज: योगी सरकार प्रदेश में ऊर्जा खपत की मांग को देखते हुए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने उद्योग और कृषि के क्षेत्र में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की है। अब पहली बार धार्मिक आयोजनों और उत्सवों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। प्रयागराज में संगम किनारे लगने वाले माघ मेले में इस बार सौर ऊर्जा का उपयोग इसी का हिस्सा है।

Prayagraj Magh Mela

प्रयाग राज माघ मेला होगा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

माघ मेले में होगा पहली बार होगा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

योगी सरकार शहर से लेकर गांव-गांव तक सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इस कार्य योजना में सरकार की प्राथमिकता बिजली की खपत को कम करना और लोगों को पूरे दिन बिजली की उपलब्ध कराने के साथ सोलर ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। संगम किनारे लगने जा रहे माघ मेले में भी सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने योजना बनाई है । पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता विनोद गंगवार बताते हैं कि जनवरी 2024 में लगने जा रहे माघ मेले में पहली बार सोलर ऊर्जा का भी इस्तेमाल किया जाएगा । माघ मेले में लीथियम बैटरी आधारित सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा । पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस बार इसका प्रयोग किया जाएगा । माघ मेला क्षेत्र में बनने वाले सरकारी कार्यालयों और तम्बुओं में सबसे पहले इसका प्रयोग किया जाएगा।

End of Feed