UP News: 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत 20 अक्टूबर तक शुरू होगा कौशल प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और पाठ्य सामग्री मिलेगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण प्रदाताओं को लक्ष्य आवंटित किए, योगी सरकार की पहल पर युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत पूरे प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण प्रारम्भ कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने इसके लिए प्रशिक्षण प्रदाताओं को लक्ष्य आवंटित किए हैं।

Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो:PTI)

20 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से शुरू होंगे बैच

कौशल विकास मिशन की ओर से निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण प्रदाता नियमानुसार प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करें और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की अनुमोदन प्रक्रिया के बाद 20 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण बैच प्रारम्भ करें। इस अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी। वितरण की प्रक्रिया जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगी।

End of Feed