Up News: यूपी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, दुकान में घुसकर बाप-बेटे को मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 01:44 PM IST

महराजगंज थाना क्षेत्र से दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक कपड़ा व्यवसायी बाप-बेटे की बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग इससे पहले की कुछ समझ पाते तीनों बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

Double Murder In Up: यूपी के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र से दोहरी हत्याकांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरदहा बाजार में बुधवार यानि 20 सितंबर सुबह एक कपड़ा व्यवसायी बाप-बेटे की बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोरों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते बदमाश हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Up News: यूपी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, दुकान में घुसकर बाप-बेटे को मारी गोली

Up News: यूपी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, दुकान में घुसकर बाप-बेटे को मारी गोली

मोटरसाइकिल पर आए थे बदमाश

दरअसल, महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रशीद अहमद (55) सरदहा बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करते थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने छोटे बेटे शोएब (22) के साथ दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रशीद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जान बचाने के लिए व्यावसायी का बेटा शोएब दुकान के दूसरे हिस्से में जिधर एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी।

End of Feed