प्रतापगढ़ में बोले CM योगी, संभल की डेमोग्राफी बदलने की साजिश; सपा-कांग्रेस शासनकाल में हिंदुओं को बनाया निशाना

प्रतापगढ़ दौरे पर संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने साल 2024 में संभल हिंसा को याद करते हुए कहा कि यहां कि डेमोग्राफी बदलने की साजिश की गई। खासकर, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया।

प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संभल में 2024 की हिंसा पर आई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। उस वक्त हिन्दुओं की जनसांख्यिकी को कम करके डेमोग्राफी बदलने की साजिशें रची गईं। आज डबल इंजन की सरकार किसी भी कीमत पर ऐसी विभाजनकारी राजनीति नहीं होने देगी। जो भी प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने का प्रयास करेगा, उसे स्वयं पलायन करना होगा।

CM Yogi Sambhal Pratapgarh Visit

प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी

प्रतापगढ़ को 570 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ में 570 करोड़ रुपये की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखकर विपक्ष बौखला गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इंडी गठबंधन वास्तव में एंटी इंडिया गठबंधन है। यह गठबंधन भारत की आन-बान-शान से खिलवाड़ करता है और देश को जाति-धर्म के आधार पर बांटने का काम करता है। सीएम योगी ने कहा कि जब-जब इन्हें सत्ता मिली, तब-तब इन्होंने माफिया को बढ़ावा दिया, गुंडागर्दी करवाई और गरीबों का हक छीना। अब जब जनता ने इन्हें नकार दिया है।

End of Feed