UP: सहारनपुर में 687 मदरसों की जांच आज से शुरू, सरकार ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

UP: यूपी के सहारनपुर में 687 मदरसों की जांच के निर्देश दिए गए थे। आज यानी मंगलवार 15 अप्रैल से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने 15 दिन में मदरसों की जांच की रिपोर्ट मांगी है।

UP: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरकार द्वारा मंगलवार, 15 अप्रैल को मदरसों की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जिले के 687 मदरसों की जांच का जिम्मा जिले और ब्लॉक के अधिकारियों को सौंपा गया है। अधिकारियों को निर्धारित आठ बिंदुओं पर जांच करने और मानकों पर खरा न उतरने वाले मदरसों की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

saharanpur

सहारनपुर में 687 मदरसों की जांच आज से शुरू

मदरसों की जांच 30 अप्रैल से पहले पूरी हो

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जिले के 687 मदरसे सरकारी पोर्टल पर रजिस्टर हैं। अल्पसंख्यक विभाग ने ब्लॉकवार मदरसों की सूची तैयार कर ली है। इन मदरसों की जांच की जिम्मेदारी 69 जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। जिन मदरसों की जांच होगी, उनमें नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र के 128 मदरसे और नगर पालिका परिषद देवबंद क्षेत्र के 128 मदरसे शामिल हैं। बलियाखेड़ी ब्लॉक के 46 मदरसे, गंगोह के 47 और मुजफ्फराबाद ब्लॉक के 81 मदरसे हैं। इनके अलावा नानौता, रामपुर मनिहारान, नकुड़, बेहट आदि क्षेत्रों में मौजूद मदरसों की जांच की जाएगी। मदरसों की जांच 30 अप्रैल से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed