लखनऊ

यूपी में फिर प्रशासनिक हलचल, 16 IAS और 11 IPS अफसरों का ट्रांसफर; अयोध्या समेत 6 जिलों को मिले नए डीएम

UP IAS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार में IAS और IPS अफसरों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार रात को 9 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था। जिसके बाद अब मंगलवार को योगी सरकार ने 16 IAS और 11 IPS अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में अयोध्या समेत 6 जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

IAS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 16 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। जिसके बाद 11 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर का भी आदेश जारी किया। योगी सरकार ने अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम को बदल दिया है। आगरा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। वहीं बागपत और पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर किया गया है।

इन IPS अफसरों का तबादला

पुलिस आयुक्त गाजियाबाद अजय मिश्र को प्रयागराज रेंज का IG बनाया गया है। वहीं आगरा पुलिस कमिश्नर रविंद्र गौड़ को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IG रेंज आगरा दीपक कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नर का पदभार मिला है। शैलेश पांडेय को DIG आगरा बनाया गया। श्लोक कुमार मथुरा SSP बनाए गए हैं। दिनेश सिंह बाराबंकी से बुलंदशहर SSP बने। अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज राय बागपत के SP बनाए गए हैं।

IPS Transfer list

आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

अयोध्या और अमेठी के नए डीएम

चंदौली में तैनात आईएएस अफसर निखिल टीकाराम फुण्डे अयोध्या के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं संजय चौहान को डीएम अमेठी, अवनीश कुमार राय को डीएम बदायूं, शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को इटावा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर तैनाती मिली है। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज, मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ जौनपुर, निशा को मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, शिपू गिरि को नगर आयुक्त सहारनपुर, महेन्द्र वर्मा को सचिव रेरा, संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर, कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को सीडीओ मुजफ्फरनगर और प्रतीक्षारत पर चल रहे आईएएस अधिकारी राजकुमार को विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर तैनाती दी गई है।

Transfar list

आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

सोमवार को 9 IAS का हुआ ट्रांसफर

ज्ञात हो उत्तर प्रदेश शासन ने नौ आईएएस अधिकारियों का सोमवार रात तबादला किया था। इनमें पीएन सिंह को गन्ना आयुक्त के पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया। बी. चंद्रकला को पंचायती राज विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया। वहीं अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त गन्ना एवं चीनी के पद पर भेजा गया है। सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article