राजधानी और आसपास की सड़कों पर खटारा बसों के खिलाफ बड़ा अभियान, 30 बसें सीज

राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही डग्गामार बसों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। आरटीओ की प्रवर्तन टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 30 बसों और एक कार को जब्त कर लिया।

राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रविवार को कड़ी कार्रवाई की। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की प्रवर्तन टीम ने विभिन्न इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर 30 बसों और एक कार को सीज कर दिया है। इसके अलावा तीन बसों का चालान भी किया गया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि बिना परमिट या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

private bus

सांकेतिक तस्वीर (PTI)

कई रूटों पर पकड़ी गईं बिना परमिट चल रही बसें

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के तहत अहमामऊ चौराहा से आजमगढ़ और कमता चौराहा से अयोध्या जाने वाली 13 बसों को सीज किया गया। इसके अलावा मड़ियांव–भिटौली–सीतापुर मार्ग पर चल रही 12 बसें और अवध चौराहा से आगरा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली 6 बसें भी निरुद्ध की गईं। इनमें अधिकांश बसें बिना वैध परमिट के या तय रूट से भटक कर यात्रियों को ले जा रही थीं।

End of Feed