योगी सरकार ने लगाई रोजगार की झड़ी, 40 हजार रुपये महीना वाली नौकरी चाहिए तो यहां पहुंचें

Rojgar Mela 2023: लखनऊ में होने वाला ये रोजगार मेला महिला-पुरुष अभ्‍यर्थियों के लिए बेहद शानदार मौका है, इस मेले में 6352 पदों पर चयन होना है। इच्‍छुक अभ्‍यर्थी 11 दिसंबर 2023 को अपना सीवी और अन्‍य सर्टिफिकेट लेकर पहुंचें।

Rojgar Mela 2023: उत्‍तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में योगी सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्‍य है कि, मिशन रोजगार के माध्यम से ज्‍यादा से ज्‍यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। इसके लिए विभिन्‍न स्‍कीमें और प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इनके अलावा रोजगार मेलों का भी आयोजन कई जिलों में हो रहा है। इस कड़ी में 11 दिसंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अलीगंज, लखनऊ में रोजगार का दिवस का आयोजन होने वाला है। बताया जा रहा है कि, इस मेले में तकबरीन 54 कंपनियां आकर 6352 पदों पर युवाओं को रोजगार देंगी।

​rojgar mela, rojgar mela 2023, rojgar mela up, rojgar mela latest news, rojgar mela on lucknow, yogi adityanath, sarkari naukari, सरकारी नौकरी, रोजगार मेला, लखनऊ रोजगार मेला, लखनऊ में रोजगार मेला, योगी आदित्‍यनाथ, यूपी में सरकारी नौकरी

रोजगार मेला 2023.

अलग-अलग योग्यताओं की अनिवार्यता

हमारी सहयोगी वेबसाइट नवभारत टाइम्‍स के मुताबिक, बकौल प्रधानाचार्य राजकुमार यादव मेले में 54 कंपनियां आएंगी। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खान कहते हैं कि, आयुसीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। जिन युवाओं के पास हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं बी-टेक की डिग्री है वही प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित होने वाले युवाओं को 10,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह और अन्‍य सुविधाएं मिलने का दावा है।

End of Feed