अयोध्या के रामलला मंदिर का 99 प्रतिशत काम हुआ पूरा, जानिए कब तक बनकर होगा तैयार

अयोध्या के राम मंदिर का काम जल्द ही खत्म होने वाला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामलला मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। पहले और दूसरे मंजिल का काम पूरा हो चुका है। साथ ही भूतल का काम भी पूरा हो चुका है। बचे काम इसी साल खत्म किए जाएंगे।

Ayodhya News: रामलला मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अनुसार राम मंदिर निर्माण का काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसे इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर के अगल-बगल 2 हजार क्यूबिक फीट पत्थर लगना है। मुख्य मंदिर में पत्थर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। प्रथम तल, द्वितीय तल और भूतल का काम भी पूरा हो चुका है। मई महीने में प्रथम तल में राम दरबार विराजमान हो जाएगा। उससे जुड़े कार्यक्रम को न्यास तय करेगा।

ram mandir will complete in december

इस साल बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर (फाइल फोटो)

दिसंबर में बन जाएगा राम मंदिर

नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा ध्यान मंदिर के साथ परकोटा में गति देने का है। कुछ नए निर्माण कार्य हैं जिन्हें पूरा करना है। उत्तरी तरफ अस्थाई कार्यालय के हिस्से को तोड़कर योजना के अनुसार हॉर्टिकल्चर वगैरह का काम किया जाएगा। उत्तरी द्वार भी लगभग पूरी हो गया है। दिसंबर 2025 में मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

End of Feed