CM Yogi on Bengal violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में हिंसा और हिदुओं पर हमले को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरा है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा है। बंगाल में सेकुलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को पूरी छूट दी गई है। हरदोई में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। बंगाल में दंगाइयों को खुली छूट क्यों है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बांग्लादेश के समर्थक हैं, जिन्हें बांग्लादेश अच्छा लगे, वे वहां चले जाएं।
दंगाइयों को शांति दूत कह रही हैं ममता
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जब भाजपा सत्ता में आई थी तब उत्तर प्रदेश में हर 2-3 दिन में दंगे होते थे। दंगाइयों का एकमात्र इलाज डंडा ही है। आप देख सकते हैं, बंगाल जल रहा है। मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को शांति दूत कह रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर उन्होंने दंगाइयों को आजादी दे दी है। सरकार चुप है।
कांग्रेस-टीएमसी-सपा सब चुप हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सब चुप हैं। मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस चुप है। समाजवादी पार्टी चुप है। टीएमसी चुप है। वे धमकियों पर धमकियां दे रहे हैं। बंगाल जल रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं। वे दंगाइयों को 'शांतिदूत' कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है। लेकिन सरकार चुप है। ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।
कहा-वक्फ बिल के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के आभारी
आदित्यनाथ ने कहा, हम पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं जिन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया और गरीबों की संपत्ति की लूट पर लगाम लगाई। अब जो जमीन वापस आएगी, उस पर अस्पताल, गरीबों के लिए घर, ऊंची इमारतें, स्कूल और यूनिवर्सिटी बनेंगी, निवेश के लिए लैंड बैंक बनाया जाएगा। लेकिन किसी को भी जमीन पर कब्जा करने और गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए हम चिंतित हैं। जमीन के नाम पर लूट बंद होने वाली है। इसलिए उन्हें चिंता है कि अब उनके गुर्गे आजाद हो जाएंगे, तो वे भस्मासुर बन जाएंगे और उन्हें (विपक्ष को) लूटना शुरू कर देंगे। इसलिए वे वक्फ के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और उन्हें गुमराह कर रहे हैं।
