पहली बार बरेली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर पहली बार बरेली पहुंचीं। वह IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और वह समारोह को संबोधित भी करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह बरेली पहुंच गईं। जहां वह भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार बरेली आयी हैं।

Droupadi Murmu in Bareilly

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया

राष्ट्रपति यहां स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हैं व पुरस्कार वितरण कर रही हैं। इसके बाद वह समारोह को भी संबोधित करेंगी।

End of Feed