लखनऊ के इन इलाकों में आज दिन भर नहीं आएगी बिजली, मरम्मत के चलते आपूर्ति रहेगी ठप

आज यानी गुरुवार, 20 मार्च को बंगला बाजार, अपट्रॉन, विकासनगर समेत आठ इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। लखनऊ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन (LESA) आरडीएसएस योजना के तहत मरम्मत का काम करेगा जिस कारण ये कटौती की जा रही है।

लखनऊ शहर के आठ इलाकों में आज यानी गुरुवार, 20 मार्च को बिजली नहीं आएगी। बंगला बाजार, अपट्रॉन, विकासनगर, जानकीपुरम, अहिबरनपुर, बालागंज, बशीरतगंज और खुर्शीदबाग के लोगों को आज दिनभर बिजली कटने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन (LESA) आरडीएसएस योजना के तहत आज मरम्मत का काम कर रहा है, जिससे बिजली के वितरण की व्यवस्था में सुधार हो सके।

power cut in lucknow

लखनऊ में आज नहीं आएगी बिजली

बंगला बाजार सबस्टेशन के सेक्टर आई, एलपीएस में आज 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति रुकी रहेगी। वहीं अपट्रॉन सबस्टेशन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद की जाएगी। आईटीआई सबस्टेशन की बात करें तो, यहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विकासनगर सेक्टर 8 और 9 में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। जानकीपुरम सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, और 9 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। अहिबरनपुर सबस्टेशन में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गायब रहेगी, जिससे खदरा, ब्रह्मनगर, पक्का पुल, शिवलोक, टीजी हॉस्टल के इलाके प्रभावित होंगे। बशीरतगंज और खुर्शीदबाग में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

End of Feed