Up News: बिस्तर पर खून से लथपथ मिली किसान की लाश, हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 04:06 PM IST

पुलिस को एक किसान का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Up Crime News: चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव से एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक किसान के सिर पर डंडे से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को किसान का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Up News: बिस्तर पर खून से लथपथ मिली किसान की लाश, हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Up News: बिस्तर पर खून से लथपथ मिली किसान की लाश, हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही जांच

निजी ट्यूबवेल में सो रहे थे किसान

दरअसल, सोमवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में बाला पुरवा मार्ग में बने अपने निजी ट्यूबवेल में किसान रामबालक (57) सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गयी। वहीं, किसान के घर न लौटने पर सुबह परिजन नलकूप के पास गए, तो उन्हें वहां किसान की लाश पड़ी मिली। इसकी सूचना मृतक के बेटे ने पुलिस को दी।

End of Feed