बरेली में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, तालाब में तैरता मिला शव; हिरासत में पति

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिली मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। सुबह तैरता शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और पति को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जानकारी में शादी को अभी एक महीना भी पूरा न होने की बात सामने आई है।

Bareilly Newlywed Death: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के पीछे स्थित तालाब में तैरता हुआ पाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, साथ ही मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। थाना सुभाषनगर प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया।

Newlywed Woman Found Dead in Pond in Bareilly (Photo: iStock)

बरेली के तालाब में नवविवाहित महिला मृत मिली (फोटो: iStock)

परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे एक पड़ोसी ने तालाब में किसी के गिरने की खबर दी। परिजन वहां पहुंचे तो ज्योति का शव पानी में तैरता मिला। शव को तुरंत बाहर निकालकर पहले विनायक अस्पताल और फिर प्रताप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योति (24) के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अभी हाल ही में, एक नवंबर को हुई थी और उसे एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। उनके अनुसार, शुक्रवार शाम उन्होंने ज्योति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

End of Feed