New Year Celebration 2023: नए साल के जश्न को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सैर-सपाटे के शौकीन लोग इस बार पहाड़ों पर हैप्पी न्यू ईयर उत्साह के साथ मनाने के लिए जा रहे हैं। इस बार कश्मीर लोगों की पहली पसंद बना है। इसके अलावा गोवा, केरल, नैनीताल, मसूरी, शिमला, मनाली, ऊटी, दार्जिलिंग समेत अन्य डेस्टिनेशन पर जाने के लिए 45 हजार लोगों ने बुकिंग कराई है। विदेश टूर के लिए भी दस हजार लोगों ने बुकिंग कराई है। टूर संचालकों ने बताया कि गोवा, केरल के अलावा कश्मीर समेत अन्य हिल स्टेशनों पर बंपर बुकिंग की वजह से सैलानियों को मनचाहे होटल नहीं मिल रहे हैं।
दूसरे शहरों में मनाएंगे नए साल का जश्न
आपको बता दें कि नए साल के जश्न को लेकर लोगों ने पहाड़ों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। कोरोना को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की बंदिशें नहीं है। लोग दुबई और थाईलैंड के लिए भी जा रहे हैं। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के सदस्य ने बताया कि विदेश घूमने वालों की भी कमी नहीं है।
