छांगुर बाबा को लेकर नया खुलासा! लखनऊ के होटल से चला रहा था 'धर्मांतरण का खेल'-Video

छांगुर बाबा को लेकर नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के होटल में रहकर उसने दो महीने तक धर्मांतरण का रैकेट चलाया और किसी को भनक नहीं लगने दी।

नई दिल्ली: एटीएस अफसर की पूछताछ के बाद छांगुर बाबा और नीतू से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक छांगुर ने पूछताछ में बताया है कि पिछले साल वो नीतू के साथ बलरामपुर से लखनऊ के विकासनगर के होटल स्टार रूम्स में आकर ठहरा था। यूपी की राजधानी लखनऊ में ये दो महीने रुके थे और यहां से धर्मांतरण नेटवर्क चलाया। जानकारी यह भी मिली है कि छांगुर कमरे से कम ही निकलता था।

changur baba

छांगुर बाबा को लेकर नया खुलासा (फोटो क्रेडिट - ट्विटर)

पहले दिन की पूछताछ में छांगुर ने 15 साल से धर्मांतरण कराने की बात कबूली है। गिरोह पर शिकंजा कसने पर वह नीतू उर्फ नसरीन के साथ लखनऊ के विकासनगर स्थित होटल में रुका था। जहां से उन्होंने धर्मांतरण का रैकेट चलाया।

End of Feed