Nepal Plane Crash Latest News: नेपाल में हुए प्लेन क्रैश (यति एयरलाइंस का) हादसे से ऐन पहले जिस युवक ने फेसबुक लाइव (सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वीडियो लाइव) किया था, वह पुत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर पशुपतिनाथ मंदिर (काठमांडू में भगवान शिव को समर्पित मंदिर) में मत्था टेकने गया था। मृतक की पहचान सोनू जायसवाल के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि हाल ही में उनकी यह मन्नत पूरी हुई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान रिश्तेदार और चक जैनब गांव के प्रधान विजय जायसवाल ने कहा- 35 साल के युवक की दो बेटियां हैं। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से मन्नत मानी थी कि अगर उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तो वह मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, "सोनू तीन दोस्तों (25 साल के अभिषेक कुशवाहा, 22 वर्ष के विशाल शर्मा और 27 साल के अनिल कुमार राजभर) के साथ 10 जनवरी को नेपाल गया था। उनका इकलौता मकसद भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करना था, क्योंकि बेटा होने की उसकी इच्छा हाल में पूरी हुई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उसका बेटा अभी छह महीने का है।" सोनू का अलावलपुर चट्टी में घर है, पर मौजूदा समय में वह वाराणसी के सारनाथ में रह रहा था। जिले में उसकी शराब की दुकान भी है।
Pokhara Nepal Plane Crash -#नेपाल के #पोखरा में प्लेन क्रैश कुल 72 लोग सवार थे 16 से ज़्यादा शव बरामद---#Nepal… t.co/PM47b2ALEh
— ANI (@ANI) Jan 15, 2023
विजय के मुताबिक, जैसे ही इस दुर्घटना की खबर फैली पूरा गांव सोनू के घर के बाहर जमा हो गया था। लोग उसके सही-सलामत होने की कामना करने लगे थे, क्योंकि वे मान कर चल रहे थे कि वह ठीक होगा। हालांकि, जिला प्रशासन के अधिकारी बाद में निराश करने वाली खबर लेकर आए। उन्होंने कहा, "सोनू की पत्नी और बच्चों को अभी तक घटना के बारे में नहीं बताया गया है। वे दूसरे घर में हैं।" ग्रामीणों के अनुसार, सोनू और दोस्तों को लोकप्रिय पर्यटन स्थल पोखरा में पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के बाद मंगलवार को गाजीपुर लौटना था।
अधिकारियों ने बताया, "चारों मंदिर के पास गौशाला में रुके थे और फिर पोखरा जाने से पहले थमेल में होटल ‘डिस्कवरी इन’ में रुके थे। वे गोरखपुर के रास्ते पोखरा से भारत लौटने की योजना बना रहे थे। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि अभी तक किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है।" येती एयरलाइंस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पांच भारतीयों सहित कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई।
नेपाल विमान हादसे का आखिरी वीडियो है जो मेरे घर के बगल के अभिषेक भैया रिकॉर्ड किए थे 😭 #YetiAirlines… t.co/lpMdR6XaPj
— ANI (@ANI) Jan 15, 2023
