यूपी में प्रेमिका के लिए सद्दाम से शिव शंकर बना मुस्लिम युवक, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

यूपी के बस्ती में एक मुस्लिम युवक ने अपनी हिंदू प्रेमिका से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपना लिया और प्रेमिका से शादी कर ली।

उत्तर प्रदेश के बस्ती में अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक मुस्लिम युवक (34) ने हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम सद्दाम से बदलकर शिवशंकर सोनी रख लिया। पुलिस ने बताया कि युवका का युवती से पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। कोतवाली थाने के प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले महिला ने थाने में सद्दाम और उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। सिंह ने कहा कि अब दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।

photo (94)

सांकेतिक फोटो।

10 साल से प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक, नगर बाजार निवासी सद्दाम हुसैन का गांव की ही एक महिला (करीब 30 साल) से करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिंह ने कहा कि चूंकि दोनों अलग-अलग धर्म के थे, इसलिए शादी संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने कई बार उस पर शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन सद्दाम का परिवार उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। इससे परेशान होकर युवती ने तीन दिन पहले बस्ती के पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सद्दाम पर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

End of Feed