लखनऊ

यूपी के बांदा में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, प्रधान और पत्रकार को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र स्थित तेंदुरा गांव में रविवार को गांव के प्रधान और पत्रकार राम लाल जयन पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गांव के ही दो युवकों ने तमंचे से गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Banda Crime News: बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के प्रधान व पत्रकार राम लाल जयन को गांव के ही दो युवकों ने कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या के प्रयास समेत चार मामले पहले से दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेंदुरा निवासी राघव सिंह और कुलदीप द्विवेदी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि राघव सिंह के खिलाफ बिसंडा थाने में हत्या के प्रयास समेत चार मामले पहले से दर्ज हैं। बिसंडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि घटना शनिवार की है। पुलिस ने मामले में अपनी तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और तीन खोखे बरामद किये गये हैं।

मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसएचओ ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की प्राथमिकी को उसमें जोड़ दिया जाएगा। परिजनों के अनुसार स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल पत्रकार को लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article