UP News: शारदीय नवरात्र से शुरू होगा मिशन शक्ति के 5वां चरण, CM योगी ने कहा 'यह सरकारी नहीं बल्कि सामाजिक अभियान है'

UP News: उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र से मिशन शक्ति के 5वें चरण की शुरुआत होगी। इस संबंध में बुधवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने वाला सरकारी अभियान है।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी शारदीय नवरात्र से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ के 5वें चरण के शुभारंभ की घोषणा की है। बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 से प्रारम्भ हुए इस अभियान से प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन परिणाम मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इसके चार चरण पूरे हो चुके हैं और आगामी 22 सितम्बर से प्रारम्भ होकर यह पांचवा चरण 30 दिनों तक सतत रूप से संचालित होगा।

UP CM

शारदीय नवरात्र से शुरू होगा मिशन शक्ति के 5वां चरण (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

शारदीय नवरात्र से शुरू होगा 'मिशन शक्ति' का 5वां चरण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस चरण में विभागीय समन्वय के साथ व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की फुट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाए। पीआरवी-112 की सभी गाड़ियां लगातार सड़कों पर सक्रिय रहें। जोनल एडीजी, आईजी, डीआईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर आमजन से संवाद करें, पुलिस लाइनों का निरीक्षण करें और गश्त में शामिल हों, ताकि जनता को यह विश्वास हो सके कि सरकार और प्रशासन 24×7 उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का भाव और अपराधी कानून के भय से आतंकित दिखाई देना चाहिए। कानून का दुरुपयोग करने वाला पुरुष हो अथवा महिला, किसी के साथ भी कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए।

End of Feed