Lucknow: लखनऊ में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, लहूलुहान शव देखकर उड़े होश, ऐसे खुला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:59 PM IST

Lucknow Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की घर में घुसे बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में घर में घुसे बदमाशों ने किया बुजुर्ग महिला का कत्ल
  • बुजुर्ग के सिर पर लोहे के रॉड से किए कई वार
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी

Lucknow Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ से मंगलवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा स्थित एक सोसायटी में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। आनन- फानन परिजन बुजुर्ग को अस्पताल के लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला की पहचान मधुबाला श्रीवास्तव (70) के रूप में हुई है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे घर में घुसे बदमाशों ने मधुबाला की हत्या कर दी। बुजुर्ग के सिर पर लोहे के रॉड से कई वार किए गए थे।

lkw

लखनऊ में घर में घुसे बदमाशों ने किया बुजुर्ग महिला का कत्ल।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि, भोलाखेड़ा की एक सोसायटी में सौजन्य सक्सेना परिवार के साथ रहते है। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, बुआ मधुबाला भी है। उनकी बुआ मधुबाला बैंक से रिटायर्ड है। वहीं, सौजन्य की पत्नी ने बताया कि, मकान में दो कमरे हैं। एक कमरे में वह पति और बेटी संग सो रही थी। जबकि बाहरी कमरे में बुआ मधुबाला सोई हुई थी। तड़के करीब 3 बजे अचानक बुआ के चीखने की आवाज आई। जैसे ही वह दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुई तो तीन लोग बाहर भागते दिखे। सभी के हाथों में लोहे की रॉड थी। बुआ फर्श पर खून से लथपथ तड़प रही थीं।

End of Feed