लखनऊ में रोजगार का सुनहरा अवसर; ITI अलीगंज में मेगा जॉब फेयर का आयोजन, 3,000 पदों पर भर्ती शुरू

लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में 28 से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया और करीब 3,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई। यह आयोजन युवाओं को रोजगार और करियर में प्रगति का एक बेहतरीन मौका प्रदान कर रहा है।

Lucknow Job Fair: लखनऊ में आज, 14 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ प्रातः 10 बजे विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में 28 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया जिनमें गोयल किचन इक्विपमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, और सुजलॉन एनर्जी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। मेले के माध्यम से लगभग 3,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Mega Job Fair in Lucknow

लखनऊ में मेगा जॉब फेयर (Photo: Canva)

जानकारी के मुताबिक, उपलब्ध पदों में ऑपरेटर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, सुरक्षा गार्ड, और हाउसकीपिंग स्टाफ आदि शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

End of Feed