Meerapur Upchunav Result 2024 Live: मीरापुर में RLD उम्मीदवार की बड़ी जीत, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Meerapur UpChunav Result, (मीरापुर उपचुनाव के नतीजे, मीरापुर उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Meerapur upchunav Natije 2024 Today LIVE Updates: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर NDA उम्मीदवार मिथिलेश पाल ने चुनाव जीत लिया है।

Meerapur UP Chunav Result, (मीरापुर उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है उनमें से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट भी है। सभी 9 सीटों के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। आज यानी शनिवार 23 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई और शुरुआत से ही RLD प्रत्याशी ने बढ़त बनाकर रखी और अंतत: जीत भी दर्ज की।

Meerapur Assembly Seat RLD Candidate Mithilesh Pal.

मीरापुर में NDA उम्मीदवार को मिली जीत

मीरापुर उपचुनाव में मुकाबला दो गठबंधनों NDA, India के अलावा बसपा के बीच था। 20 नवंबर को मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल में Timesnow JVC Exit Poll के अनुसार यहां पर NDA उम्मीदवार और RLD नेता मिथिलेश पाल को जीत मिलने की संभावना जतायी गई थी। चुनाव के नतीजों ने Timesnow JVC Exit Poll को सही साबित किया और मिथिलेश पाल ने बड़ी जीत दर्ज की।

End of Feed