Meerapur UP Chunav Result, (मीरापुर उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है उनमें से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट भी है। सभी 9 सीटों के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। आज यानी शनिवार 23 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई और शुरुआत से ही RLD प्रत्याशी ने बढ़त बनाकर रखी और अंतत: जीत भी दर्ज की।
मीरापुर उपचुनाव में मुकाबला दो गठबंधनों NDA, India के अलावा बसपा के बीच था। 20 नवंबर को मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल में Timesnow JVC Exit Poll के अनुसार यहां पर NDA उम्मीदवार और RLD नेता मिथिलेश पाल को जीत मिलने की संभावना जतायी गई थी। चुनाव के नतीजों ने Timesnow JVC Exit Poll को सही साबित किया और मिथिलेश पाल ने बड़ी जीत दर्ज की।
मतगणना से जुड़ा ताजा अपडेट -
मीरापुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से जुड़े सभी ताजा अपडेट यहीं पर मिलेंगे -- सभी 25 दौर की मतगणना पूरी हुई। RLD उम्मीदवार मिथिलेश पाल को 84304 वोट मिले और उन्होंने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुम्बुल राणा (53508 वोट) को 30796 वोटों से मात दी।
- 25 में से 24 दौर की मतगणना पूरी। RLD उम्मीदवार को 30 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त। जीत तय।
- मीरापुर में 21 राउंड की गिनती के बाद RLD उम्मीदवार 22 हजार से ज्यादा मतों से आगे।
- 18 राउंड की मतगणना के बाद RLD उम्मीदवार 19 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं।
- मीरापुर में 17 राउंड की गिनती के बाद RLD प्रत्याशी को 20 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त हासिल हुई है।
- मीरापुर में 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और NDA उम्मीदवार मिथिलेश पाल को 19 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त हासिल है।
- मीरापुर में 13 राउंड की गिनती के बाद RLD उम्मीदवार मिथिलेश पाल को 18 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली।
- 10 राउंड की गिनती के बाद भी RLD उम्मीदवार ने 20 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बनाकर रखी है।
- मीरापुर में 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। RLD उम्मीदवार मिथिलेश पाल को 16 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त।
- चार राउंड की गिनती पूरी, पांचवे राउंड की जारी है। RLD प्रत्याशी को करीब 15 हजार मतों से बढ़त।
- मीरापुर में तीन राउंड की गिनती पूरी, भाजपा ने 7600 से ज्यादा मतों से बढ़त बनाई।
- मीरापुर में भाजपा ने दावा किया है कि जीत उनकी ही हो रही है।
- मीरापुर में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा तीसरे नंबर पर खिसकीं, भाजपा को बढ़त
- मीरापुर में दो राउंड की गितनी पूरी
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर RLD उम्मीदवार मिथिलेश पाल ने लगातार बढ़त बनाई हुई है। सपा नेता सुम्बुल लगातार पीछे बनी हुई हैं।
- मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी का आरोप भाजपा के इशारे पर काम हो रहा है। मतगणना के आंकड़े चुनाव आयोगी की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहे।
- शुरुआती रुझानों के अनुसार मीरापुर सीट पर RLD उम्मीदवार ने बढ़त ली
- मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मतगणना का कार्य जारी है।
ये भी पढ़ें - ये है भारत की सबसे ठंडी जगह, -45 डिग्री रहता है तापमान
मीरापुर में कितनी वोटिंग
निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य की अन्य सीटों के साथ ही मीरापुर में भी मतदान की रफ्तार सुस्त रही। चुनाव आयोग ने जो आंकड़े उपलब्ध कराए उन आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक मीरापुर में 57.02 फीसद मतदान हुआ था।
