लखनऊ

Katehari Upchunav Result 2024: कटेहरी में खिला कमल, BJP प्रत्याशी ने 34514 वोटों से लहराया परचम; सपा को मिले इतने वोट

Katehari UpChunav Result, (कटेहरी उपचुनाव के नतीजे, कटेहरी उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Katehari upchunav Natije 2024 Today LIVE Updates: अम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के धर्मराज निषाद ने 104091 वोट पाकर 34514 मतों से सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को हरा दिया है।

Image

(फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Katehari UP Chunav Result, (कटेहरी उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today Updates: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। इन 9 में से एक सीट अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट भी है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। 33 राउंड की काउंटिंग के बाद जीत साफ हो गई। यहां भारतीय जनता पार्टी के धर्मराज निषाद ने 104091 वोट पाकर 34,514 मतों से सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को हरा दिया है। विधानसभा की जनता ने शोभावती को 69577 वोट देकर दूसरे स्थान पर रखा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार अमित वर्मा 41,647 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसलिए खाली हुई थी सीट

कटेहरी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव यानी साल 2022 में समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा ने चुनाव जीता था। इससे पहले 2017 में भी लालजी वर्मा में बसपा की टिकट पर भाजपा उम्मीदवार को मामूली अंतर से हराया था। 20 नवंबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बार जनता ने किसे चुना है। क्योंकि पिछली दो बार से विधायक लालजी वर्मा लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंच चुके हैं।

कटेहरी में सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी में दिख रहा था। कटेहरी से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक लालजी वर्मा की धर्मपत्नी शोभावती वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि NDA की तरफ से भाजपा ने धर्मराज निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) की तरफ से अमित वर्मा ने यहां से चुनाव लड़ा।

मतगणना से जुड़ा ताजा अपडेट -

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मतगणना से जुड़ी हर ताजा जानकारी आपको यहीं पर मिलेगी -

  • 33 राउंट पूरे होने के बीजेपी उम्मीदवार धर्मराज निषाद ने 34514 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।
  • 27 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी 31930 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की 26 राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी प्रत्याशी को 24776 मतों से बढ़त
  • कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की 25 राउंड की गिनती पूरी, BJP उम्मीदवार धर्मराज निषाद को 23114 वोटों की बढ़त
  • कटेहरी में 20 दौर की मतगणना पूरी, भाजपा प्रत्याशी 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 17 राउंड की गिनती के बाद कटेहरी में भाजपा प्रत्याशी को 7200 से ज्यादा मतों से बढ़त मिली।
  • कटेहरी में 15 राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार 3300 वोटों से आगे चल रही है।
  • कटेहरी में 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा नेता धर्मराज निषाद ने 2800 से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली है।
  • 12 राउंड की गिनती के बाद कांटे की टक्कर जारी है। एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली।
  • 10 राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार को 1700 से ज्यादा वोटों सी बढ़त, भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद पिछड़े।
  • कटेहरी में 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा उम्मीदवार ने 2600 से ज्यादा मतों से बढ़त बनाई हुई है।
  • भाजपा उम्मीदवार को 1000 से ज्यादा मतों से बढ़त।
  • कटेहरी में तीन राउंड की गिनती पूरी, भाजपा उम्मीदवार को बढ़त।
  • कटेहरी में भाजपा उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बनाई हुई है।
  • मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी का आरोप भाजपा के इशारे पर काम हो रहा है। मतगणना के आंकड़े चुनाव आयोगी की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहे।
  • कटेहरी में एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार धर्मराज निषाद को बढ़त मिली। सपा की सोभावती वर्मा पिछड़ीं।
  • कटेहरी में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार आगे निकली। भाजपा उम्मीदवार पिछड़े
  • कटेहरी से भाजपा उम्मीदवार धर्मराज निषाद आगे चल रहे हैं।
  • कटेहरी में मतगणना शुरू हो चुकी है।

कटेहरी में कितना हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश की कटेहरी सीट पर 56.69 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article