Khair UP Chunav Result, (खैर उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। इसी दौरान अलीगढ़ जिले की खैर सीट के लिए भी मतदान हुआ। अलीगढ़ जिले की इस सीट पर भाजपा का दबदबा है। पिछले दोनों विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को यहां से जीत मिली है। आज यानी शनिवार को मतगणना हुई तो सुबह शुरुआती रुझानों से ही भाजपा ने यहां पर लगातार बढ़त बनाई हुई थी।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला NDA, INDIA गठबंधनों के अलावा बसपा के बीच था। यहां पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर और समाजवादी पार्टी की चारु कैन के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। Timesnow JVC Exit Poll में भी अनुमान लगाया गया था कि खैर सीट पर भाजपा हैट्रिक लगा सकती है और सुरेंद्र दिलेर, विजेता बनकर सामने आ सकते हैं।
मतगणना से जुड़ा ताजा अपडेट -
खैर विधानसभा सीट उपचुनाव के परिणाम आपको यहीं पर मिलेंगे -
- भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को खैर में मिली बड़ी जीत - सुरेंद्र दिलेर (भाजपा) - 99929 (38251 वोटों से जीत मिली), चारू कैन (सपा) - 61678, पहल सिंह (बसपा) - 13341 वोट मिले
- खैर सीट पर सभी 31 दौर की मतगणना पूरी। भाजपा नेता सुरेंद्र दिलेर ने 38251 वोटों से जीत दर्ज की।
- अलीगढ़ की खैर सीट पर भाजपा नेता सुरेंद्र दिलेर को जीत मिल चुकी है। 31 में से 30 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्होंने लगातार 37 मतों की बढ़त बनाकर रखी है। हालांकि, अभी एक दौर की मतगणना जारी है।
- खैर में 29 दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार ने 35 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बना रखी है।
- अलीगढ़ की खैर सीट पर 31 में से 26 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा प्रत्याशी को 34 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त मिली हुई है।
- खैर में 22 राउंड की गिनती के बाद अलीगढ़ की इस सीट पर करीब 32 हजार वोटों की बढ़त मिली है।
- 19 राउंड की गिनती के बाद भाजपा को 27 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली।
- 16 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा उम्मीदवार ने अब भी करीब 20 हजार मतों से बढ़त बनाकर रखी है।
- खैर में 13 राउंड की गिनती पूरी, भाजपा उम्मीदवार को करीब 20 हजार मतों से बढ़त मिली।
- खैर में सात राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार को 12 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त मिली।
- अलीगढ़ की खैर सीट पर पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र दिलेर ने 9 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बनाई।
- खैर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बनाई हुई है।
- मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी का आरोप भाजपा के इशारे पर काम हो रहा है। मतगणना के आंकड़े चुनाव आयोगी की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहे।
- शुरुआती मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को मिली बढ़त
- अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें - ये हैं नोएडा के पॉश इलाके, जानें कितने में मिलेगा 2BHK
खैर में कितना हुआ मतदान
अलीगढ़ की यह खैर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां पर 20 नवंबर को हुए मतदान में सिर्फ 46.3 फीसद लोग ही वोट डालने पहुंचे।
