बम से उड़ा देंगे लखनऊ के सभी नामी होटल, लगातार दूसरे दिन आया दहशतगर्दों का मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कई बड़े नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

लखनऊ: लगातार दूसरे दिन सोमवार को बम की धमकी मिली। हजरतगंज थाना क्षेत्र में रेनेसां होटल, ताज होटल और सिलवेट होटल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को धमकी भरा एक ईमेल भेजा गया। इसमें लखनऊ के कई नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम जांच के लिए होटल पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बम से उड़ा देंगे लखनऊ के सभी नामी होटल, लगातार दूसरे दिन आया दहशतगर्दों का मैसेज

ईमेल के जरिये आया मैसेज

इससे पहले रविवार को भी ईमेल के जरिये कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जो बाद में फर्जी साबित हुई। लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्चून, लेमन ट्री, होटल मैरियट समेत कई होटलों को धमकी मिली। इसके बाद आनन-फानन में होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बड़े पैमाने पर जांच में जुट गई।

End of Feed