Lucknow: जमीन विवाद में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश; फुफेरे भाई से रंजिश में रची युवक ने झूठी फायरिंग की योजना

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के मौदा गांव में एक चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जमीन विवाद के चलते युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर खुद को गोली मरवाने की योजना रची। पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Lucknow News: लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित मौदा गांव में एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। मंगलवार शाम को आकाश यादव ने अपने साथी दीवान के साथ मिलकर खुद को गोली मरवाने की योजना रची। घटना उस समय हुई जब आकाश अपने बाग में आम की फसल तुड़वा रहा था। पहले तो आकाश ने पुलिस को सूचना दी कि उसे किसी ने गोली मार दी है, लेकिन जांच में यह सामने आया कि यह पूरी घटना एक पूर्वनियोजित साजिश थी।

Man conspires Own Shooting

युवक ने खुद पर गोली चलाने की साजिश रची

जानकारी के मुताबिक, आकाश का अपने फुफेरे भाई राजू से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आकाश ने अपने साथी दीवान की मदद से खुद को गोली मरवाने की योजना बनाई, ताकि राजू को फंसाया जा सके। गौरतलब है कि राजू के भाई आशीष ने कुछ समय पहले आकाश पर छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिससे आकाश और अधिक आक्रोशित हो गया था।

End of Feed