Lucknow News: लखनऊ में युवक ने कुत्ते के साथ किया घिनौना काम, गिरफ्तार

लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एक युवक को आवारा कुत्ते के साथ कुकर्म करने के आरोप में पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है।

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को एक युवक को आवारा कुत्ते से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम इलाके में हुई, अगले दिन इस कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Stray Dog - Canva

सांकेतिक फोटो

एनजीओ की ओर से दर्ज की गई शिकायत

गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "आरोपी की पहचान विनय खंड के निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

End of Feed