अयोध्या के एक मकान में जोरदार ब्लास्ट; 3 मासूम समेत पांच की दर्दनाक मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

अयोध्या के पगला भारी गांव में एक घर में विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। हादसे की वजह घरेलू गैस सिलेंडर फटना बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्य तेज करने और घायलों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Ayodhya House Explosion: अयोध्या के पगला भारी गांव में एक घर में हुए जोरदार विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा घरेलू गैस सिलेंडर फटने से हुआ माना जा रहा है। अयोध्या के CO देवेश चतुर्वेदी ने भी संभावना जताई है कि हादसे की वजह सिलेंडर का फटना हो सकता है। लेकिन पटाखे के चलते ये घटना होने के शंका को अभी खारिज नहीं किया जा सकता ।

Major Explosion in a House in Ayodhya (Photo: PTI)

अयोध्या के एक घर में बड़ा विस्फोट (फोटो: पीटीआई)

पटाखों के चलते हादसा होने की शंका के पीछे वजह यह है कि राम कुमार जिनके घर में ये हादसा हुआ है, बीते साल भी इनके गांव वाले घर में दीपावली से पहले धमाका हुआ था जिसमें राम कुमार की पत्नी सहित दो लोगों की जान गई थी। उस वक्त जांच में सामने आया था कि रामकुमार पटाखे का कारोबार करते थे, जिसके चलते हादसा हुआ था। ऐसे में अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है, जबकि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed