UP News: आम जनता को मिलेगी राहत, स्टेशन परिसर में मिलेगा सस्ता राशन, लखनऊ सहित 505 स्टेशन पर होगी सुविधा उपलब्ध

UP News: पूर्वोत्तर रेलवे द्वावा लोगों को मंहगाई के इस दौर में सस्ता राशन देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहर लखनऊ सहित 505 रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल वैन की सहायता के आटा-चावल की बिक्री की जाएगी। दैनिक यात्रियों, आसपास के लोगों और वेंडर को इसका लाभ मिलेगा।

UP News: आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार सस्ता राशन उपलब्ध करवाती है। ऐसे ही पूर्वोत्तर रेलवे भी एक नई शुरुआत करते हुए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले लोग, दैनिक यात्री और वेंडर आदि के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में अब राशन की बिक्री की जाएगी। लोग यहां से आटा, चावल खरीद सकेंगे। कम दरों पर अच्छा समान पास में मिल जाएगा। बता दें कि स्टेशन परिसर में आटा-चावल की बिक्री मोबाइल वैन के माध्यम से की जाएगी। आइए आपको इस व्यवस्था और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें...

Railway Passenger and Nearby People Can Get Ration At Railway Station

लखनऊ समेत 505 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी राशन की सुविधा

रेलवे स्टेशन परिसर में राशन की सुविधा

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा शुरू किए पायलट प्रोजेक्ट में लोगों को कम दरों पर राशन मिल जाएगा। इसमें भारत ब्रांड का आटा और चावल शामिल है। रेलवे स्टेशन पर राशन की ये व्यवस्था केवल तीन महिने के लिए है। अगर इस पर लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स रहता है तो इसे नियमित कर दिया जाएगा।

End of Feed