Lucknow Underpass: लखनऊ के हैदरगंज तिराहे पर बनेगा अंडरपास, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द होगा सर्वे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 11:47 PM IST

Hyderganj Underpass: लखनऊ के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। लखनऊ के हैदरगंज तिराहे पर अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। शासन ने लोनिवि से सर्वे रिपोर्ट मांगी है।

Lucknow Underpass: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हैदरगंज तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग से 15 दिन में सर्वे रिपोर्ट मांगी है। प्रस्तावित अंडरपास बनने से तालकटोरा और राजाजीपुरम जाने वाले वाहन चालकों को रोजाना के लगने वाली जाम से बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, पुराने शहर में जाम से राहत दिलाने के लिए नींबू पार्क से हैदरगंज और मिल एरिया चौकी से हैदरगंज तक दो फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। लेकिन इनके चालू होने से हैदरगंज तिराहे पर जाम की समस्या पैदा हो गई है।

Lucknow Underpass1

लखनऊ के हैदरगंज तिराहे पर बनेगा अंडरपास

दरअसल दोनों फ्लाईओवर हैदरगंज में आमने-सामने उतर रहे हैं, यहां सड़क संकरी होने के साथ अतिक्रमण की चपेट में भी आई हुई है। इससे हैदरगंज तिराहे पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की थी, इस पर सांसद राजनाथ सिंह के ओएसडी केपी सिंह ने प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखा था।

End of Feed