Lucknow Township: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार, 2000 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण कार्य

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने पूर्वांचल एक्सप्रेस के किनारे टाउनशिप बनाने के लिए खाका खींच लिया है। इस टाउनशिप के लिए 2000 एकड़ जमीन किसानों से अधिकृत की जाएगी।

Lucknow Township: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे टाउनशिप बसाने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। इस टाउनशिप को छह लाख लोगों की आबादी के लिए बसाया जा रहा है। जिसे मोहनलालगंज में नई जेल के पास बनाया जाएगा। इस टाउनशिप के लिए किसानों से 2000 एकड़ जमीन ली जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद 11 गांवों के किसानों से जमीन लेगा। जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि इस टाउनशिप का ले आउट एक महीने में तैयार कर लिया जाएगा। इस टाउनशिप पर लोगों को प्लॉट मिलेंगे।

Lucknow Township

लखनऊ टाउनशिप का खाका तैयार (सांकेतिक फोटो)

इन गांवों की जमीन पर बसेगी टाउनशिप

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद इस टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए जिन गांवों की जमीन लेने वाली है, उनमें चांद सराय, कासिमपुर बिरुहा, हबुआपुर, मोअज्जमनगर, सठवारा, पहाड़नगर टिकरिया, सिद्धपुरा, कबीरपुरम, मगहुआ, बेली एवं भटवारा गांव के नाम शामिल हैं। इन्हीं जगहों पर टाउनशिप को बसाया जाएगा। जिसके लिए किसानों को नोटिस जारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि इन जमीनों के लिए किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलेगा। मुआवजा दर औसतन 45 लाख रुपये प्रति बीगा होने का अनुमान लगाया गया है।

End of Feed