कपड़ों से लेकर क्रॉकरी और स्टेशनरी तक...लखनऊ के इस बाजार में मिलेगा सब, बजट में होगी खरीदारी

अगर आप भी लखनऊ में किसी ऐसे जगह की तलाश में हैं, जहां एक ही जगह पर आपको लगभग हर सामान मिल जाए और वो भी काफी सस्ते रेट में तो आपके लिए लखनऊ का यहियांगज बाजार बेस्ट हैं। यहां आप अपनी जरूरत का हर सामान खरीद सकते हैं वह भी होल सेल रेट पर। आइए जानते हैं इस बाजार की खासियत-

Lucknow Market: लखनऊ अपने इमारतों, खान-पान और बाजारों के लिए फेमस है। राजधानी लखनऊ में कई छोटे-बड़े बाजार हैं। यहां के हर बाजार का अपना एक अलग महत्व है। उन्हीं में से एक है यहां का यहियागंज बाजार। यह अपने होल सेल के कारोबार के लिए पूरे शहर में जाना जाता है। लखनऊ के इस बाजार में आपको हर चीज किफायती दामों पर मिलेगी। यहियागंज बाजार व्यापारियों के लिए सबसे सही जगह है। यहां दूर-दूर से लोग सस्ते रेट पर सामान खरीदने आते हैं और फिर दूसरे बाजारों में इन सामनों को बेचा जाता है। इस बाजार की खासियत हैं कि यहां कि यहां आप हॉल सेल के रेट पर खरीदारी कर सकते हैं।

Lucknow

लखनऊ का यहियागंज बाजार

यहियागंज में मिलेगा हर सामान

End of Feed