Lucknow: किसान की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, 10 साल का बेटा बोला- मां और ‘मामा’ ने पापा को मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:46 PM IST

Lucknow Murder: लखनऊ में किसान का शव फंदे पर लटका मिला है। रविवार की रात में किसान का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। 10 साल के बेटे ने मां और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसान के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर और बच्चे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में किसान की हत्या कर शव फंदे पर लटाया
  • पत्नी और उसके प्रेमी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
  • 10 साल का बेटा बना चश्मदीद, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी और प्रेमी पर लगा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया। जबकि फरार प्रेमी की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज के धनवारा गांव में रविवार रात किसान प्रदीप कुमार (40) को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पीटा और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को पंखे के हुक से लटका दिया। पुलिस के सामने प्रदीप के 10 वर्ष के बेटे ने यह बयान दिया है। मासूम के बयान पर ही पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

LUCKNOW MURDER

शव को कब्जे में लेकर जांच करती लखनऊ पुलिस

बताया गया है कि, प्रदीप की शादी 11 वर्ष पहले उन्नाव की रहने वाली महिला के साथ हुई थी। प्रदीप पहले ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन मौजूदा समय में वह खेती कर रहा था। प्रदीप की दो बेटी और एक बेटा है।

End of Feed