Lucknow Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ी दीवार, धमाके से भड़की आग, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

Lucknow Cylinder Blast: यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात एक घर में रखे दो सिलेंडर में विस्फोट से आग लग गई,जिसमें जिंदा जलकर 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल हैं।

Lucknow Cylinder Blast: राजधानी के काकोरी इलाके में मंगलवार की रात मौत का मंजर देखने को मिला, जहां शार्ट शर्किट से घर में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। तेज विस्फोट के साथ आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया, जिससे घर में मौजूद 9 लोग चपेट में आ गए। इनमें से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह जल गए हैं। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अन्य घायलों और झुलसे लोगों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lucknow Cylinder Blast

लखनऊ सिलेंडर ब्लास्ट

शार्ट शर्किट से लगी आग

हादसा काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब वार्ड में होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इसी बीच शार्ट शर्किट से घर में रखे दो सिलेंडर में आग लग गई, जिससे उनमें ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत और दीवार उड़ गई। देखते-देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर में रखा सारा सामान धू-धूकर जलने लगा। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पानी फेंककर आग को काबू में करने की कोशिश करते रहे। तुंरत फायर ब्रिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, कमरे की दीवार गिरने से घर में लोग फंसे रहे गए, जिन्हें निकलने का मौका नहीं मिल सका। लिहाजा, घर में मौजूद 9 लोग आग की चपेट में आ गए। सभी को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज जारी है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

End of Feed