लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

लखनऊ और कानपुर के बीच जल्द ही रैपिड रेल सेवा शुरू होने वाली है। इस प्रोजेक्ट पर NCRTC तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में NCRTC की एक टीम ने लखनऊ में दौरा भी किया। वहीं लखनऊ प्राधिकरण से भी इस परियोजना को एनओसी मिल गई है।

Lucknow Kanpur Rapid Rail: कानपुर और लखनऊ के बीच का सफर अब और आसान होने वाला है। इन शहरों के बीच जल्द ही रैपिड रेल रफ्तार भरने वाली है। जिसके बाद कानपुर से लखनऊ का सफर सिर्फ 40-50 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से भी इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी मिल गई है।

Rapid Rail

फाइल फोटो

2015 में प्रस्तावित हुई परियोजना

लखनऊ और कानपुर के बीच के सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसी क्रम में एनसीआरटीसी की टीम ने हाल ही में लखनऊ का दौरा किया और रैपिड रेल के निर्माण से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया। इस प्रोजेक्ट के लिए NCRTC लखनऊ विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी मिल गया है। साल 2015 में इस परियोजना को प्रस्तावित किया गया था। लेकिन इसके काम में हाल ही में तेजी आई है।

End of Feed