Indian Railways: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानपुर और कानपुर से लखनऊ आने और जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल से बंद चल रही लखनऊ और कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन अब नए नंबर के साथ मेमू एक्सप्रेस बनकर संचालित होगी। नए कलेवर के साथ इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 13 मार्च से एक जोड़ी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसका न्यूतम किराया 30 रुपये होगा। पहले इसका किराया 10 रुपये था। लखनऊ से कानपुर का किराया 45 रुपये तय किया गया है। यानि अब यात्री को 45 रुपये चुकाने होंगे। ट्रेन में छह कोच के बजाय 12 कोच होंगे। नई गाड़ी में पुराने रैक ही लगेंगे।
लखनऊ-कानपुर मेमू अब एक्सप्रेस बनकर चलेगी
रेलवे के अनुसार, ट्रेन सप्ताह में शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन संचालित की जाएगी। उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू को अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल बनाकर चलाई जाएगी।
