Lucknow Market: लखनऊ में खरीदारी के लिए ये मार्केट है सबसे बेस्ट, चिकनकारी से लेकर हैंडमेड तक मिलता है सामान

Lucknow Market: लखनऊ में खरीदारी के लिए कई मार्केट हैं लेकिन यहां की हजरतगंज मार्केट सबसे अधिक प्रसिद्ध मार्केट में से एक है। ये मार्केट 425,000 वर्ग फुट में फैली हुई है।

Lucknow Market: लखनऊ घूमने के लिए बहुत अच्छा स्थान माना जाता है। नवाबों की नगरी अपने स्वाद से भरपूर खाने के साथ चिकनकारी कढ़ाई और इमारतों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको लखनऊ के एक खास बाजार के बारे में बताएंगे। वैसे तो लखनऊ शहर में कई बाजार हैं, लेकिन यहां का हजरतगंज बाजार सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। यहां आपको कई प्रकार के सामान मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ का हजरतगंज बाजार किस चीज के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है और क्यों आपको इस बाजार में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। आइए जानें क्यों है ये बाजार सबसे मशहूर...

Lucknow Hazratganj Market is Famous For chikankari to handmade object

लखनऊ की हजरतगंज मार्केट खरीदारी के लिए है लोगों की पहली पसंद

हजरतगंज मार्केट

लखनऊ का हजरतगंज मार्केट शहर के सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक है, इसे 'लखनऊ का दिल' (Heart of Lucknow) भी कहा जाता है। बता दें कि हजरतगंज का नया नाम अटल चौक है। ये मार्केट 425,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। इस स्थान को भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। आइए आपको बताएं किन चीजों के लिए सबसे फेमस है ये मार्केट...

End of Feed