लखनऊ में डबल मर्डर, नाबालिग भांजे ने मामा-मामी को उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

Lucknow Double Murder: लखनऊ में एक नाबालिग लड़के ने अपने मामा-मामी और उनके बेटे को गोली मार दी। जिससे दंपत्ति की मौत हो गई और उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी की मां से मामा का हुआ था विवाद
  • घायल बेटे की हालत स्थिर
  • वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Lucknow Double Murder: लखनऊ के इंदिरानगर में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने मामा और मामी की गोली मार हत्या कर दी। इस घटना में उनका बेटा भी घायल हुआ है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते हुई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Lucknow murder

लखनऊ में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

विवाद के बाद की हत्या

यह घटना मंगलवार रात इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 10 बजे आरोपी की मां और उसके मामा राजेंद्र सिंह (62) के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने अपने मामा और उनकी पत्नी सरोज (56) और बेटे को गोली मार दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed