लखनऊ में बड़ी घटना: महंत ने गोशाला में दफनाया महिला का शव, गलाने के लिए डाला नमक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 12:12 PM IST

Lucknow Crime News: महंत राम समन चतुर्वेदी ने बिना किसी को सूचना दिए महिला का शव गोशाला में ही दफना दिया। जब इस बात की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। पूछताछ के दौरान महंत ने बताया कि महिला की मौत बुखार के कारण हो गई थी।

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी घटना सामने आई है। यहां कैलाशपुरी घाट मंदिर के एक महंत ने मंदिर की ही गोशाला में एक महिला का शव दफना दिया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो शव को बाहर निकलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस महंत और महिला के दो रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Crime News

महंत ने गोशाला में दफनाया महिला का शव

पुलिस ने बताया, 45 वर्षीय मृतक महिला की पहचान वाराणसी निवासी सपना पाठक के रूप में हुई है। सन् 2000 में उसकी शादी प्रयागराज निवासी राजीव दुबे के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक, महिला की दो बेटियां भी हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से महिला लंबे समय से परिवार से दूर रह रही थी।

End of Feed