Christmas Celebration In Lucknow: लखनऊ के इस चर्च में होगा क्रिसमस का खास जश्न, खूबसूरत झांकियों से होगी सेलिब्रेशन की शुरुआत

Christmas Celebration In Lucknow: लखनऊ के सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस साल सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस का जश्न खूबसूरत झांकियों के साथ मनाया जाएगा।

Christmas Celebration In Lucknow: क्रिसमस में अब ज्यादा दिन का समय नहीं है। ऐसे में लखनऊ में जश्न की तैयारी जोरों पर है। लखनऊ में क्रिसमस का जश्न मनाने की सोच रहे हैं तो आप सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च जा सकते हैं। यहां का सेलिब्रेशन कुछ खास और सबसे हटकर होता है। बता दें कि ये लखनऊ शहर का सबसे बड़ा चर्च है, जो हजरतगंज वीआईपी एरिया में स्थित है। यहां जश्न की शुरुआत 24 दिसंबर से नहीं बल्कि 15 दिसंबर से ही शुरु हो चुकी है। इस चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाने लाखों लोग पहुंचते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल इस चर्च में आने वाले लोगों की संख्या 2 लाख की थी। अनुमानित तौर पर इस साल ये संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Lucknow Christmas Celebration Preparation in Full Swing in St Joseph Church

लखनऊ के सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस की तैयारी शुरू

50 साल पुराना है चर्च

सेंट जोसेफ चर्च लखनऊ का सबसे बड़ा चर्च है और सबसे खूबसूरत चर्च भी है। ये चर्च करीब 50 साल पुराना है। यहां क्रिसमस की तैयारी बड़े स्तर पर की जाती है। ईसाई धर्म के अलावा यहां हर धर्म के लोग क्रिसमस के त्योहार को मनाने आते हैं। क्रिसमस के दिन इस चर्च की खूबसूरती सबसे अलग होती है।

End of Feed