Lucknow ANTF को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख के नशीले पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Lucknow News: यूपी के लखनऊ एएनटीएफ ने 10 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही इस मामले में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चार तस्करों को मॉर्फिन एवं एमडीएमए सहित नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मादक द्रव्य रोधी कार्य बल (Anti Narcotic Task Force - एएनटीएफ) ने लखनऊ में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लखनऊ स्थित उसकी टीम ने रविवार को ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके से एक महिला समेत चार तस्करों को पकड़ा और मॉर्फिन एवं एमडीएमए सहित नशीले पदार्थों का जखीरा जब्त किया।

police

10 लाख के नशीले पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार (फोटो - iStock)

10 लाख के नशीले पदार्थ जब्त

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एएनटीएफ के महानिरीक्षक अब्दुल हमीद के निर्देश पर शुरू किये गये अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई के दौरान तस्करों के पास से एक किलोग्राम मॉर्फिन, 252 ग्राम चरस, 5.5 किलो गांजा, छह ग्राम एमडीएमए, 79 हजार 530 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गयी है।

End of Feed